{"_id":"6a9ec2931511653a8c08c9a8","slug":"video-video-mathabhaugdha-ma-50-50-hajara-ka-inama-tha-garafatara-gal-lgana-sa-eka-ghayal-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी दो गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
श्रावस्ती। पुलिस मुठभेड़ में रविवार की रात 50-50 हजार के इनामी दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली भिनगा पुलिस के साथ अंटा तिराहे के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक चोर घायल हो गया और मुठभेड़ के दौरान गिरने से एक उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। चोरों द्वारा छह राउंड की गई फायरिंग में एक गोली कोतवाल राज प्रकाश सिंह के भी लगी लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। चोरों के पास से दो देसी तमंचा, एक कारतूस व विभिन्न चोरी की घटनाओं से अर्जित 15000 रुपये नकद व आभूषण बरामद हुआ है।
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाल राज प्रकाश सिंह को रविवार की रात दो शातिर अपराधियों के अंटा तिराहा के पास जंगल की ओर से जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर एसओजी प्रभारी दीपक कुमार दुबे की टीम के साथ कोतवाल ने अंटा तिराहे के पास घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। दोनों ने पुलिस टीम पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली कोतवाल के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी।
आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 50 हजार का इनामी शातिर चोर भिनगा के हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी गिरीश बहेलिया के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। साथ ही उसके साथी गोबार निवासी शिव कुमार जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान गिरने से उपनिरीक्षक अनुराग सिंह सिंह भी घायल हो गए। घायल गिरीश बहेलिया व उपनिरीक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दर्ज हैं कई मुकदमे, कई चोरियों को स्वीकारा
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भिनगा क्षेत्र में घर में घुसकर चोरी करने, सिरसिया के पटखौली व फटवा के मजरा बनकटवा में चोरी करने, चहलवा में घर में सेंध लगाकर चोरी करने की बात स्वीकार की है। चोरी के आभूषण कुछ सामान को दोनों ने नेपाल में बेच दिया है। दोनों के पास से 15000 रुपये नकद व कुछ आभूषण प्राप्त हुआ है। गिरीश बहेलिया के खिलाफ श्रावस्ती व बस्ती में कुल 23 प्राथमिकी और शिवकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नौ प्राथमिकी दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।