फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accusation of barging into a house and beating up a young man.

Shravasti News: घर में घुसकर युवक को पीटने का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 10 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accusation of barging into a house and beating up a young man.
तुलसीपुर। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणनगर निवासी राजू तिवारी ने छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजू तिवारी ने 7 अगस्त को न्यायालय में वाद दायर किया। 11 जुलाई दोपहर 1:30 बजे ललिता देवी चौधरी, अरुण कुमार, उनकी पत्नी, अशोक कुमार, राजू व उनकी पत्नी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने खेत में गाय द्वारा फसल नुकसान का आरोप लगाया। विरोध करने पर राजू तिवारी की पिटाई शुरू कर दी गई। ग्रामीणों का शोर सुनकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ललिता देवी चौधरी, अरुण कुमार, अरुण कुमार की पत्नी, अशोक कुमार, राजू व राजू की पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed