फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   VIDEO: झमाझम बारिश व तेज हवा से खेतों में बिछ गई फसलें, धान व मक्का किसानों को भारी नुकसान

VIDEO: झमाझम बारिश व तेज हवा से खेतों में बिछ गई फसलें, धान व मक्का किसानों को भारी नुकसान

Sun, 27 Sep 2026 06:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:55 PM IST
VIDEO: झमाझम बारिश व तेज हवा से खेतों में बिछ गई फसलें, धान व मक्का किसानों को भारी नुकसान
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब तूफान का सबसे ज्यादा दंश तराई के किसानों को झेलना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के साथ चली तेज हवा ने खेतों में लगी धान, मक्के की फसल को ताश के पत्तों की तरह बिछा दिया है। सबसे ज्यादा नुकसान धान व मक्का किसानों को हुआ है। खेत में फसल गिरने के साथ ही पानी भरा होने से किसानों को फसल सड़ने व जमाव होने का खतरा सता रहा है। तराई में लगातार चार दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के हजारों बीघा धान व मक्के की फसल की फसल जमींदोज हो गई है। जमुनहा, भिनगा व इकौना तहसील क्षेत्र के हजारों किसान इसकी चपेट में आए हैं। रविवार की सुबह बारिश का सिलसिला थमने के बाद किसानों को फसल नुकसान का आकलन करते देखा गया। तराई में बारिश से ज्यादा तेज हवाओं ने कहर बरपाया है और फसलें खेतों में बिछ गई है। सबसे ज्यादा नुकसान धान के किसानों को हुआ है। धान गिरने के साथ ही उस पर कई फीट पानी भरा है, इससे धान के सड़ने की आशंका है। वहीं, मक्का किसानों को मक्के की बालियों में अंकुरण होने का खतरा सता रहा है। मक्का किसानों का छलका दर्द जमुनहा तहसील के खांसाहबपुरवा निवासी किसान मुजीबुर्ररहमान ने बताया कि लगातार बारिश से 20 बीघा मक्का गिर गया है। पानी भरा होने से बालियों में अंकुरण की संभावना है। पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। शासन-प्रशासन से मदद की उम्मीद है। नगईगांव निवासी बरसाती व अब्दुल सलाम ने बताया कि उनका पांच-पांच बीघा मक्का गिरा है। बच्चों का भविष्य व पालन-पोषण इसी फसल पर टिका था, जो अब जमींदोज हो गई है। बलिदानपुरवा दक्षिणी निवासी निवासी दिनेश यादव ने बताया कि मक्के को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन को मुआवजा देना चाहिए। धान की फसलें खेत में बिछी मूसलाधार बारिश ने धान के किसानों को भी गहरा दर्द दिया है। भिठिया चिचड़ी निवासी किसान कमलेश कुमार ने बताया कि उनका दो बीघा धान की फसल जमींदोज हो गई है। पानी भरा होने से धान की बालियों में सड़न व अंकुरण की संभावना है। किसान राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि उनका लगभग चार बीघा धान गिर गया है। वहीं, गांव निवासी लवकुश ने बताया कि उनकी दोनों धान व मक्के की फसल को नुकसान हुआ है। धान की फसल में फूल निकल रहे थे, तेज हवा में फूल गिरने से उपज घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देहरादून: दिव्यांगों के लिए शिविर का आयोजन, कृत्रिम अंग लगवाने पहुंचे लाभार्थी

27 Sep 2026

अलीगढ़ मेडिकल के डीईआईसी में खास थेरेपी से तोड़ी जा रही ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों की खामोशी

27 Sep 2026

मेरठ: शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई, उनके जीवन के बारे में बताया

27 Sep 2026

मेरठ: गुरुद्वारा गुरुतेग बहादुर साहिब में कीर्तन समागम का आयोजन किया

27 Sep 2026

मेरठ: सोनिया आनंद रावत और अमित जैन मचाएंगे डांडिया नाइट में धमाल

27 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: आचार्य सौरभ सागर महाराज ने धार्मिक शिविर में बच्चों से की वार्ता

27 Sep 2026

मेरठ: मेरठ कॉलेज में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित

27 Sep 2026
विज्ञापन

मेरठ: आर्य समाज बुढ़ाना गेट में श्रावणी उपाकर्म वेद प्रचार कार्यक्रम का समापन

27 Sep 2026

श्रीनगर: शहर की मुख्य पाइप लाइन फटी, पेयजल संकट गहराने की आशंका

27 Sep 2026

मेरठ: छावनी रामलीला के आयोजन के लिए किया भूमि पूजन, स्कूल ड्रामा ऑफ़ इवेंट दिल्ली से आएंगे कलाकार

27 Sep 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महिपाल की गवाही से खुल सकते हैं कई राज

27 Sep 2026

किन्नौर में बर्फबारी और बारिश जारी, स्पीति वैली में सीजन का पहला हिमपात; ऊपरी हिमाचल में बढ़ी ठंड

27 Sep 2026

श्रावस्ती में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

27 Sep 2026

लक्सर में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

27 Sep 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

27 Sep 2026

लखनऊ में कुल्हाड़ी से दुकानदार पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

27 Sep 2026

अयोध्या में बारिश बनी मुसीबत, घर में भरा पानी; बुजुर्ग ने बाल्टी से निकाला

27 Sep 2026

यूपी में तबाही बनकर आई बारिश, 58 मौतें, इन जिलों में रेड अलर्ट!

27 Sep 2026

कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

27 Sep 2026

अयोध्या में मां दुर्गा की अधूरी बनी मूर्तियां छोड़कर भागे मूर्तिकार, लोगों की बढ़ी चिंता

27 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

27 Sep 2026

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-3 में जलभराव, पावर हाउस में भी भरा पानी

27 Sep 2026

कानपुर: स्कूल गेट पर शव रख भिड़े परिजन; कई घंटे की वार्ता बेनतीजा

27 Sep 2026

कानपुर: जरौली फेज-2 में घुसा पांडु नदी का पानी, गोपालापुरम के कई घरों तक पहुंचा खतरा

27 Sep 2026

कानपुर: महाराजपुर में धंसी जमीन से हड़कंप, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत में ग्रामीण, पुरवामीर हादसे की यादें ताजा

27 Sep 2026

सादाबाद में बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या में खुलासे के लिए पांच टीम गठित, एसपी यह बोले

27 Sep 2026

कार से टकराने के बाद आग का गोला बनी सीएनजी ऑटो, हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला

27 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: भारी बरसात के चलते ओवरब्रिज का मार्ग धंसने से हुआ गड्ढा, पुलिस ने भरवाया

27 Sep 2026

औरैया में जलभराव से हाहाकार, बेला मंडी रोड पर भरा पानी

27 Sep 2026

लुधियाना में पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत चावला के घर दबिश

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed