{"_id":"69d7b0e6b6069212ce028c76","slug":"video-shamli-woman-labourer-killed-in-bike-accident-daughter-injured-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: बाइक की टक्कर से महिला मजदूर की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बाइक की टक्कर से महिला मजदूर की मौत, बेटी घायल
शामली के कैराना क्षेत्र की एक महिला मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को नेशनल हाईवे एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से घायल बेटी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी जयचंद की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। पारिवारिक सदस्य दादा रामबीर के अनुसार, जयचंद की पत्नी 45 वर्षीय प्रेमो अपनी 25 वर्षीय बेटी पिंकी के साथ बृहस्पतिवार को हरियाणा के पानीपत के सनौली क्षेत्र में मजदूरी करने जा रही थी।
बताया गया कि पानीपत रोड पर हरियाणा की ओर टोल प्लाजा से पहले जब मां-बेटी पैदल सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार भी चोटिल हो गया।
नेशनल हाईवे एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमो को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिंकी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।