{"_id":"690335504b173a70e10ab0bd","slug":"video-shamli-cmo-office-clerk-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-25000-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: सीएमओ कार्यालय का बाबू 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सीएमओ कार्यालय का बाबू 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
शामली में सीएमओ कार्यालय में बाबू राकेश कुमार को एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
लखनऊ निवासी राकेश कुमार की सीएमओ कार्यालय में स्टोर कीपर के पद पर मूल तैनाती है। इसके अलावा राकेश कुमार चिकित्सा प्रतिपूर्ति और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने का कार्य भी देखते हैं। शामली के झिंझाना रोड निवासी आशीष कुमार ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी कि उनके दादा राजस्व विभाग में कार्यरत थे। उनके निधन के बाद उनका मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन के लिए राकेश कुमार ने 25 हजार रुपये रिश्वत में मांगे। इस शिकायत पर बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने राकेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम आदर्श मंडी थाने पर आरोपी राकेश से पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।