Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: An RLD delegation offered condolences to Ankit's family, and his father, Satbir, put forward three demands; MP Harendra Malik also met the family.
{"_id":"6a92cf3d606b9f641d0717a1","slug":"video-shamli-an-rld-delegation-offered-condolences-to-ankits-family-and-his-father-satbir-put-forward-three-demands-mp-harendra-malik-also-met-the-family-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली: रालोद प्रतिनिधिमंडल ने अंकित के परिजनों को दी सांत्वना, पिता सतबीर ने तीन मांगें रखीं; सांसद हरेंद्र मलिक भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: रालोद प्रतिनिधिमंडल ने अंकित के परिजनों को दी सांत्वना, पिता सतबीर ने तीन मांगें रखीं; सांसद हरेंद्र मलिक भी मिले
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद शनिवार को रालोद का प्रतिनिधिमंडल बंतीखेड़ा गांव पहुंचा और उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार घटना को लेकर गंभीर है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने में जुटी है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मामले को लेकर गंभीर हैं और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है। इस दौरान अंकित के पिता सतबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सामने तीन मांगें रखीं। उन्होंने गांव के हाईस्कूल को इंटर कॉलेज का दर्जा दिलाकर अंकित के नाम पर करने, गांव में अंकित के नाम से स्मारक बनवाने और उनके नाम पर खेल मैदान बनवाने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने सरकार स्तर से तीनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, प्रदेश महासचिव अनवर चौधरी, हरेंद्र ताना, योगेंद्र चेयरमैन, पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, विधायक अशरफ अली के पुत्र शायान खान, राजन जावला, सुनील मलिक आदि मौजूद रहे।
अंकित बालियान के घर पहुंचे सांसद, परिजनों को बंधाया ढांढस
सांसद हरेंद्र मलिक गांव बंतीखेड़ा स्थित अंकित के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। हरेंद्र मलिक ने कहा कि अंकित युवा और प्रतिभाशाली कलाकार थे। उनका असमय निधन बेहद पीड़ादायक और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।