{"_id":"6aa6f4b94b315830a20f800e","slug":"electricity-ran-through-bank-branches-and-homes-damaging-appliances-shamli-news-c-26-1-sal1002-173979-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक शाखा और घरों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक शाखा और घरों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके
Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोडा में रविवार दोपहर बिजली फाल्ट के चलते फाइनेंस बैंक समेत आसपास के घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। इससे बैंक और ग्रामीणों के घरों में पंखे, इन्वर्टर, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन समेत कई विद्युत उपकरण फुंक गए।
बैंक शाखा के पंखे में आग लगने से धुआं उठने लगा। अवकाश होने के कारण बैंक बंद था। सूचना पर बैंक कर्मचारी गौरव कुमार पहुंचे और ताला खोलकर अंदर देखा तो पूरा परिसर धुएं से भरा हुआ था। इसके बाद अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बैंक कर्मचारी के अनुसार इन्वर्टर, बैटरी, सिक्योरिटी राउटर और दो सिस्टम समेत अन्य उपकरण भी खराब हो गए।
बिजली फाल्ट की चपेट में ग्रामीण सुभाष, हरपाल, सतपाल, राहुल और रोहतास के घरों में पंखे, इन्वर्टर, चार्जर, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन समेत अन्य विद्युत उपकरण खराब हो गए।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के जेई आजम अकबर ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जोडे का इंसुलेटर अचानक फटने से कुछ समय के लिए 11 हजार वोल्ट की सप्लाई लाइन में आ गई थी। फाल्ट को तत्काल ठीक कर दिया गया।फिलहाल विद्युत आपूर्ति सामान्य है।
हवाओं के साथ बारिश, 33 हजार की लाइन में फॉल्ट से बिजली गुल
चौसाना। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज हवाओं के साथ अचानक तेज बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, तेज हवाओं के कारण चौसाना बिजलीघर को आने वाली 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके चलते बिजलीघर से जुड़े करीब 15 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जेई आजम अकबर ने बताया कि टीम 33 हजार केवी लाइन में फॉल्ट तलाश रही है। फॉल्ट को ठीक कर जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।