{"_id":"67d55eca975a3d7fb6089752","slug":"video-remains-of-a-protected-animal-found-in-a-field-in-shamli-hindu-organizations-blocked-the-road-2025-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शामली में खेत में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शामली में खेत में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों ने लगाया जाम
शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत से शनिवार की सुबह संरक्षित पशु के अवशेष मिले। घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और चौसाना-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 24 घंटे के अंदर खुलासा नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि ईख के खेत में संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हैं। वध करके अवशेषों को डाला गया है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अवशेषों को कब्जे में लेकर पशुपालन विभाग की टीम के सहयोग से जांच को भिजवाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।