Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers who succeeded in stubble management

पराली प्रबंधन में पास हुए किसान : शामली-मुजफ्फरनगर में जीरो केस, एनसीआर में घटे 44 प्रतिशत मामले

Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers who succeeded in stubble management
शामली। एनसीआर में पराली जलाने की घटनाओं में इस बार बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शामली और मुजफ्फरनगर में पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया, जबकि मेरठ में केवल एक और बागपत में दो मामले दर्ज हुए हैं। पिछले साल इन चारों जिलों में पराली जलाने के कुल 22 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

एनसीआर के आठ जिलों में पिछले साल 15 सितंबर से 11 नवंबर तक पराली जलाने के 61 मामले दर्ज हुए थे, जो इस साल घटकर 34 रह गए हैं। यानी कुल घटनाओं में करीब 44 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में एनसीआर के आठ जिलों में पराली जलाने की 181 घटनाएं दर्ज की गई थीं। वर्ष 2021 में यह संख्या घटकर 85 रह गई। वर्ष 2022 में 44 और 2023 में 60 मामले सामने आए। वर्ष 2024 में फिर बढ़ोतरी हुई और आंकड़ा 150 तक पहुंच गया। वर्ष 2025 में 61 मामले दर्ज हुए थे, जबकि इस साल 11 नवंबर तक केवल 34 घटनाएं सामने आई हैं। वर्ष 2020 के मुकाबले इस बार पराली जलाने के मामलों में करीब 81 प्रतिशत की कमी आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का फसल अवशेष प्रबंधन
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव के अनुसार पहले किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत जल्दी खाली करने के चक्कर में पराली जला देते थे। अब किसान सुपर सीडर और हैप्पी सीडर से पराली के बीच ही गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। मल्चर से फसल अवशेषों को छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में मिलाया जा रहा है। इसके अलावा पूसा बायो डीकंपोजर के इस्तेमाल से पराली को सड़ाकर जैविक खाद में बदला जा रहा है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

किसानों को पराली नहीं जलाने और फसल अवशेषों का खेत में ही प्रबंधन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब किसान भी इसके प्रति जागरूक हुए हैं । जिले में 12 टीमें पराली प्रबंधन को लेकर देखरेख कर रही है।
प्रदीप यादव, जिला कृषि अधिकारी शामली

एनसीआर के आठ जिलों में पराली जलाने के मामले
जिला वर्ष
जिला 2025 2026
गौतमबुद्धनगर 10 13
बुलंदशहर 7 8
हापुड़ 4 7
गाजियाबाद 8 3
बागपत 10 2
मेरठ 4 1
मुजफ्फरनगर 6 0
शामली 12 0
कुल 61 34
नोट: आंकड़े कृषि विभाग से लिए गए हैं। सभी आंकड़े 15 सितंबर से 11 नवंबर तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed