{"_id":"6b0aa2727e326bd018094df8","slug":"video-youths-were-made-aware-about-voting-in-shahjahanpur-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक, विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मतदान के प्रति युवाओं को किया गया जागरूक, विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:14 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवीन सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। एडीएम प्रशासन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण नागरिक कर्तव्य भी है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी प्रलोभन, दबाव और भेदभाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खुद जागरूक बनने के साथ परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विद्यार्थियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षण संस्थानों से मतदाता जागरूकता की शुरुआत होनी चाहिए। युवा अपने परिवार और आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, पहचान पत्र बनवाने और मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम ने किया। संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ. आलोक कुमार सिंह, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. आदित्य सिंह, प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।