Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
VIDEO Shankaracharya raises questions about the functioning of the Shri Ram Janmabhoomi Trust and the government makes a major statement
{"_id":"6a47cb74c7b97008820f865d","slug":"video-video-shankaracharya-raises-questions-about-the-functioning-of-the-shri-ram-janmabhoomi-trust-and-the-government-makes-a-major-statement-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO शंकराचार्य ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO शंकराचार्य ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल दिया बड़ा बयान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बृहस्पतिवार को राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए ट्रस्ट में ऐसे लोगों को रखा गया, जिन्हें धार्मिक कार्यों का अनुभव नहीं था। उनका आरोप है कि ट्रस्ट का गठन पूर्व नियोजित तरीके से किया गया और सरकार अपने विश्वस्त लोगों के माध्यम से काम करा रही है। 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा लेकर आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार शाम शाहजहांपुर के प्रसाद भवन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में हुई कथित चोरी की जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, क्योंकि ट्रस्ट बनाने वाली सरकार ही जांच करा रही है। बड़ी धनराशि बरामद होने के बावजूद समय पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई और पुलिस की कार्रवाई नियमों के अनुरूप नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू हितों की बात करने वाली सरकार अब धर्म और गोसंरक्षण के मुद्दों पर अपेक्षित कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव में गोमाता की रक्षा के मुद्दे को ध्यान में रखकर मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।