{"_id":"67403ea5f197c4cd55058f29","slug":"video-shahajahapara-madakal-kalja-ma-bb-sha-satanapana-ka-bra-ma-saha-javab-tha-shab-na-jata-parathama-parasakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में बेबी शो, स्तनपान के बारे में सही जवाब दे शीबा ने जीता प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में बेबी शो, स्तनपान के बारे में सही जवाब दे शीबा ने जीता प्रथम पुरस्कार
शाहजहांपुर में नवजात शिशु सलाह सप्ताह के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें स्तनपान के बारे में जानकारी देने वालीं शीबा ने प्रथम, अर्चना और काजल ने दूसरा, सीमा और अनीता ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें पुरस्कृत किया गया। सुबह दस बजे हुए कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसमें शिशुओं की मां और दादी ने विचार रखे। हालांकि, टीकाकरण को लेकर अधिकतर महिलाएं सही जानकारी नहीं दे सकीं। मोहम्मद रईस के संचालन में हुए कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ.सतेंद्र, डॉ.शबाहत हुसैन, डॉ.सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।