{"_id":"6afed88d0716e64b90060a5d","slug":"video-sda-failed-to-stand-on-its-own-feet-in-shahjahanpur-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: डेढ़ साल में अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सका एसडीए, संसाधन जुटे नहीं, कर्मचारी भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: डेढ़ साल में अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सका एसडीए, संसाधन जुटे नहीं, कर्मचारी भी कम
Mukesh Kumar
Updated Thu, 19 Nov 2026 04:37 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नियोजित विकास की जिम्मेदारी संभालने वाला शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) गठन के डेढ़ साल बाद भी खुद मजबूत व्यवस्था नहीं खड़ी कर सका है। 113 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने, कॉलोनियों की निगरानी और भवनों के नक्शों की जांच का जिम्मा सीमित अभियंताओं के भरोसे है। अभी तक प्राधिकरण वीसी का पद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह संभाल रहे हैं और सचिव की जिम्मेदारी का निर्वहन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत कर रहे हैं। वीसी और सचिव की नियुक्ति भी शासन से नहीं हो सकी है। प्राधिकरण के पास न पर्याप्त नियमित स्टाफ है और न ही कार्रवाई के लिए अपने संसाधन। स्थिति यह है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी नगर निगम का सहारा लेना पड़ता है। सचिव से लेकर अभियंताओं तक के पदों के सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन फिलहाल व्यवस्था के अभाव में प्राधिकरण की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।