{"_id":"6aa14ea7ecce28761d0e29c4","slug":"video-sanskrit-diwas-celebration-at-arya-mahila-degree-college-speakers-share-their-views-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में संस्कृत दिवस महोत्सव, वक्ताओं ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: आर्य महिला डिग्री कॉलेज में संस्कृत दिवस महोत्सव, वक्ताओं ने रखे विचार
शाहजहांपुर के आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को संस्कृत दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में विभागीय गतिविधियों व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विकृति से संस्कृति की ओर जाने का मार्ग ही संस्कृत है। संस्कृत विभाग की ओर से हुए आयोजन में मुख्य अतिथि आचार्य चंदन कुमार आर्य ने कहा कि संस्कृत केवल देवभाषा ही नहीं, बल्कि आधुनिक कंप्यूटर युग में भी महत्वपूर्ण भाषा है। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं को दैनिक जीवन में संस्कृत के प्रयोग का संकल्प दिलाया। इस बीच छात्राओं ने सूक्तिलेखन एवं संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। संस्कृत भाषण में तान्या त्रिवेदी, अंशिका त्रिवेदी, स्नेहलता, सौम्या पटेल, तान्या तिवारी, ऋचा कुशवाहा, सोनी पाल व कोमल आदि को सराहा गया।
निबंध प्रतियोगिता में ऋचा कुशवाहा ने प्रथम, तान्या तिवारी ने द्वितीय व सोनी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने मधुराष्टकम् की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को संबोधित किया। संचालन डॉ. संध्या पाठक ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।