{"_id":"693e8524165a975d340fca52","slug":"video-recitations-of-sukhmani-sahib-took-place-at-krishnanagar-temple-in-shahjahanpur-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कृष्णानगर मंदिर में सुखमनी साहिब के पाठ हुए, भजनों की रसधारा बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कृष्णानगर मंदिर में सुखमनी साहिब के पाठ हुए, भजनों की रसधारा बही
शाहजहांपुर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार को कृष्णानगर मंदिर में श्रीसुखमनी साहिब के पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री सुखमनी सेवा समिति की ओर से सुबह पांच बजे सुखमनी साहिब के पाठों की लड़ी का प्रारंभ हुआ। इसके बाद अध्यक्ष हरभजन सिंह दुआ समेत अन्य ने भजनों की रसधारा बहाई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। अंत में दुआ व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील नारंग, उपाध्यक्ष हरीश बजाज को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रेम नारंग, पप्पू सचदेवा, कुलदीप सिंह, जगदीश सिंह, जगजीत सिंह, जागीर सिंह, निरंकार सिंह, बिट्टू बजाज आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।