{"_id":"6a786cf36b6fd754ce03f3f8","slug":"video-rakesh-patel-interaction-held-with-instructors-in-shahjahanpur-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अनुदेशकों से किया संवाद, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जल्द ही एरियर मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अनुदेशकों से किया संवाद, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जल्द ही एरियर मिलने की उम्मीद
शाहजहांपुर में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि संगठन वर्ष 2013 से अनुदेशकों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। 17 हजार रुपये मानदेय के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया गया। वह रविवार को रोटी गोदाम स्कूल परिसर में प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक संघ की ओर अनुदेशकों से सीधा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। पटेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने छह महीने के भीतर एरियर भुगतान के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक आदेश का पालन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुदेशकों के बकाया एरियर का भुगतान कराने के प्रयास जारी हैं। दो-तीन महीने में एरियर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अनुदेशकों से धैर्य बनाए रखने और किसी तरह की अफवाह से भ्रमित न होने की अपील की। प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष रवि वर्मा, जिला महामंत्री शोएब राजपूत, संरक्षक भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।