{"_id":"6ac62828e67e2f6bfe01f8b4","slug":"video-protest-against-the-detention-of-rahul-and-priyanka-gandhi-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध, कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध, कांग्रेस के नेताओं ने किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
Link Copied
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा को हिरासत में लिए जाने और रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। टाउन हॉल के पास मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने की कोशिश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बावजूद पुलिस ने पुतला दहन नहीं होने दिया। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से घंटाघर तक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। घंटाघर पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बंद करने की मांग की।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन और तालिब खां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।