{"_id":"688384eb59078a1ff5095fd0","slug":"video-protest-against-closure-of-recognized-schools-in-shahjahanpur-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का विरोध, बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का विरोध, बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन
शाहजहांपुर में अशाासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने बेसिक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छापा मारकर सील किए जाने के विरोध में धरना दिया। इस बीच बीएसए को ज्ञापन दिया गया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी बीएसए कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभा में कहा कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त स्कूलों को अवैधानिक रूप से छापा मारकर बंद किया जा रहा है। विधिक रूप से नोटिस न देकर सीधे सील करना नियम के विरुद्ध है। ज्ञापन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक की मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने, कार्रवाई से पूर्व नोटिस से जबाव प्राप्त होने के बाद ही यथास्थिति के अनुसार कार्रवाई करने, मान्यता की लंबित या निरस्त पत्रावली को वर्तमान सत्र में अनुमति देने, बेसिक विद्यालय मान्यता शर्तों का सरलीकरण करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में मुकेश वर्मा, प्रेम नारायण पाल, सुरेश चौहान, सीपी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।