फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman gives birth to a baby girl on a roadways bus in Shahjahanpur

रोडवेज बस में गूंजी किलकारी: शाहजहांपुर में सफर के दौरान गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, बेटी को दिया जन्म

Sat, 29 Aug 2026 06:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 29 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर मायके जा रही एक महिला ने शाहजहांपुर में रोडवेज बस में बेटी को जन्म दिया। महिला यात्रियों की मदद से बस में ही प्रसव कराया गया। 27 अगस्त को मदनापुर-कटरा मार्ग पर गौरी को प्रसव पीड़ा हुई। बेटी के जन्म के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी मदनापुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Woman gives birth to a baby girl on a roadways bus in Shahjahanpur
प्रसूता को बस से उतारते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में रक्षाबंधन पर मायके जाने के दौरान रोडवेज बस में सफर कर रहे फर्रुखाबाद जिले के थाना मथेनी चौराहा निवासी अनिल कुमार की पत्नी गौरी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मदनापुर-कटरा मार्ग पर महिला यात्रियों के सहयोग से बस में ही प्रसव कराया गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद बस को मदनापुर में रुकवाकर जच्चा-बच्चा को सीएचसी मदनापुर में भर्ती कराया गया। परिजन एक दिन बाद छुट्टी कराकर जच्चा-बच्चा को घर ले गए।
विज्ञापन


अनिल कुमार परिवार के साथ बरेली में रहकर सेना के जवानों के जूते बनाने का काम करते हैं। 27 अगस्त को वह पत्नी गौरी और बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए औरैया डिपो की बस से फर्रुखाबाद जा रहे थे। बस मदनापुर-कटरा मार्ग पर पहुंची तो गौरी को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। बस में मौजूद महिलाओं ने गौरी को संभाला और प्रसव कराया। कुछ ही देर में बस में बेटी की किलकारी गूंज उठी। उसके बाद बस को मदनापुर में रुकवाया गया। 
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ 
वहां से जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को खतरे से बाहर बताया। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। मदनापुर सीएचसी के प्रभारी डॉ.अश्वनी ने बताया कि बस में महिला का प्रसव कराया गया है। परिजन जच्चा-बच्चा को सीएचसी से ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed