Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shahjahanpur News
›
Karwa Chauth: Getting decked up for my beloved... henna adorns the hands, and crowds throng the markets for festive shopping.
{"_id":"6ae223d9f7ac06807d0c7aa1","slug":"video-karwa-chauth-getting-decked-up-for-my-beloved-henna-adorns-the-hands-and-crowds-throng-the-markets-for-festive-shopping-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ : सजना है मुझे सजना के लिए... हाथों में रची मेहंदी, खरीदारी को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ : सजना है मुझे सजना के लिए... हाथों में रची मेहंदी, खरीदारी को उमड़ी भीड़
शाहजहांपुर। करवाचौथ का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। त्योहार की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मेहंदी लगवाने से लेकर साड़ी, चूड़ी, शृंगार सामग्री, करवा और आभूषण की खरीदारी देर रात तक होती रही। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही।
दोपहर बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। अधिकांश ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने पहले ही स्लॉट बुक करा लिए थे। चूड़ी वाली गली में मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ रही। मेहंदी कारीगरों ने अतिरिक्त स्टाफ लगाया था। एक साथ 10 से 15 महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई जा रही थी। मेहंदी कारीगर अनुज गुप्ता ने बताया कि साधारण मेहंदी 60 से 100 रुपये प्रति कलाई लगाई जा रही है। इस बार मारवाड़ी और राजस्थानी मेहंदी की मांग अधिक रही।
साड़ी की दुकानों पर भी सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रही। करवाचौथ स्पेशल साड़ियों की कीमत दो हजार रुपये से शुरू हुई। राजस्थानी लुक, बनारसी सिल्क और अजरक जयपुरी प्रिंट की साड़ियों की भी मांग रही। सहालग को देखते हुए महिलाओं ने पार्टीवियर सूट भी खरीदे।
पुरुषों ने भी पत्नियों के लिए उपहार खरीदे। किसी ने साड़ी तो किसी ने ज्वैलरी का सेट लिया। आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी खूब बिक्री हुई। वहीं करवाचौथ के व्रत को लेकर जलेबी और इमरती की मांग भी बढ़ी। सदर बाजार, जलालनगर बजरिया और लाल इमली चौराहा समेत कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही।
खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। सदर बाजार, टाउन हॉल समेत कई इलाकों में कार, ई-रिक्शा और बाइक फंसने से लोगों को परेशानी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।