{"_id":"6ae1b3987219c10e2905f6d3","slug":"video-district-sports-officer-encouraged-girl-students-to-pursue-sports-along-with-studies-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ें छात्राएं, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ें छात्राएं, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने किया प्रेरित
Mukesh Kumar
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:04 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। एसपी बमनिया ने कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के साथ ही खेलकूद के लिए भी समय निकालना चाहिए। खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाने के अवसर हैं। नियमित अभ्यास, मेहनत और लगन के बल पर छात्राएं जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। इससे न केवल उनका भविष्य बेहतर होगा, बल्कि वे देश का नाम भी रोशन कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा कि सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करना जरूरी है। छात्राएं किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं। इस मौके पर डॉ. रानू दुबे, ऋतु शर्मा आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।