Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There will be up to 23 biometric verifications for scholarships

Shahjahanpur News: छात्रवृत्ति के लिए 23 तक होंगे बायोमीट्रिक सत्यापन

Fri, 13 Nov 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
There will be up to 23 biometric verifications for scholarships
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को पूर्वदशम (कक्षा नौ-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय 19 नवंबर तक अपना मास्टर डाटा लॉक करेंगे। पूर्वदशम और दशमोत्तर कक्षाओं के नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। विद्यालयों को 13 से 23 नवंबर तक विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन, प्राप्तांक, पूर्णांक और उपस्थिति दर्ज करनी होगी। अपात्र विद्यार्थियों का डाटा निरस्त कर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करने होंगे।
विज्ञापन

वहीं, नवीन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी। उन्हें 19 से 22 नवंबर तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी। इन विद्यार्थियों का भी 13 से 23 नवंबर तक बायोमीट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर के वे छात्र जिन्होंने विद्यालय में बायोमीट्रिक कराकर आवेदन अग्रसारित नहीं कराया है, उनके लिए शुक्रवार से पोर्टल खुला है। इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए बायोमीट्रिक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed