{"_id":"6ada072fc31a9217230e5dff","slug":"video-finance-minister-suresh-khanna-said-students-must-build-their-own-character-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- विद्यार्थियों को अपने चरित्र का निर्माण खुद करना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- विद्यार्थियों को अपने चरित्र का निर्माण खुद करना है
Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:23 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने चरित्र का निर्माण स्वयं करना है। हम अपने भारतीय मूल्यों पर चलकर ही उन्नति कर पाएंगे, क्योंकि भारत ने विश्व को बहुत कुछ दिया है। अपने सांस्कृतिक मूल्यों का अनुकरण करके ही हम प्रगति के शिखर को स्पर्श कर सकते हैं। वह बृहस्पतिवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में सत्रारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आने वाले कल की योजना बनाकर रखनी चाहिए। समय का एक निश्चित भाग चिंतन व मनन को भी देना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने एक विशाल वटवृक्ष उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा है। उन्होंने महाभारत काल का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्योधन ने पांडवों को सुई की नोक के बराबर भूमि भी देने से इनकार कर दिया था।
कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का एक नवीन अध्याय है। नई आशाओं, नए संकल्पों एवं नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक है कि वह ज्ञान के साथ-साथ समाधान भी उपलब्ध कराए। अतिथियों ने विगत सत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। विश्वविद्यालय कार्य परिषद के डॉ.एके मिश्रा व महामंडलेश्वर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कुलपति व डॉ.अमीर सिंह यादव ने अभिनंदन पत्र भेंट किया।
कार्यक्रम में कुलसचिव वीरेंद्र मौर्य, वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव रामबाबू केसरवानी, विशिष्ट अतिथि सुरेश सिंघल, प्रो.आर के आजाद ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो.मीना शर्मा, प्रो.अरीब अंजुम रहमान, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. देवेंद्र सिंह,प्रो. मोहसिन हसन खान, प्रो. सुरचना त्रिवेदी डॉ.कविता भटनागर आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।