{"_id":"6ad9aa63be1d052c41086058","slug":"video-villagers-excited-to-watch-air-show-say-they-had-previously-only-seen-aircraft-on-mobile-phones-and-tv-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"एयर शो देखने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, बोले- मोबाइल और टीवी पर देखा था विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर शो देखने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, बोले- मोबाइल और टीवी पर देखा था विमान
वाराणसी शहर में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार सुबह से ही आयोजन से जुड़े विभिन्न मार्गों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। बहादुरपुर गांव में भी सफाईकर्मियों की टीम आखिरी दिन तक अभियान में जुटी रही। गांव की गलियों और सड़कों से गुजरने वाले लोग सफाई और तैयारियों का नजारा देखने के लिए रुकते रहे। एयर शो को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों के लिए यह आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि अब तक उन्होंने विमानों को मोबाइल और टीवी की स्क्रीन पर ही देखा था। पहली बार उन्हें आसमान में विमानों की कलाबाजियां और उनका प्रदर्शन प्रत्यक्ष देखने का मौका मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि टीवी और मोबाइल पर विमान देखना अलग बात है, लेकिन उन्हें अपनी आंखों के सामने आसमान में उड़ते देखना एक अलग अनुभव होगा। इसी उत्सुकता के चलते गांव के लोग एयर शो की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग निर्धारित तिथियों पर होने वाले प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।