{"_id":"6aa0440ce279dd268e0e3e6f","slug":"video-crocodile-enters-city-drain-panic-among-residents-in-shahjahanpur-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर के नाले में पहुंचा मगरमच्छ लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में मंगलवार शाम बैंक के पास नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से खलबली मच गई। नाले में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग काफी देर तक नाले के आसपास खड़े होकर मगरमच्छ को देखने का प्रयास करते रहे।
क्षेत्र के पार्षद जगदीश कुशवाहा ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ की तलाश शुरू कर दी। टीम ने सर्च लाइट की मदद से नाले में काफी दूर तक तलाश की, लेकिन मगरमच्छ का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया कि टीम के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ नाले के अंदर चला गया था। वन विभाग की टीम ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था, लेकिन काफी तलाश के बाद भी मगरमच्छ नहीं मिला। देर शाम सूचना मिली कि मगरमच्छ आनंदपुरम कॉलोनी के पास नाले में पहुंच गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम को वहां भेजा गया। मगरमच्छ के नाले में होने की सूचना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।