{"_id":"6aa5acf73ae487ab890f28b7","slug":"extolled-the-glory-of-satsang-and-the-shrimad-bhagwat-katha-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184469-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सत्संग और श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का किया बखान
विज्ञापन
पुवायां। गांव गंगसरा के लहिया बाबा स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अरुण कुमार ने सत्संग और भागवत कथा की महिमा का बखान किया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम भी है। कथा के प्रसंगों को सुनकर मनुष्य को सत्य, धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
भागवत कथा सुनकर धुंधकारी जैसा प्रेत भी तर गया। सत्संग सेे कई लोगों के जीवन में बदलाव आया, इसका कथाओं में वर्णन है। सभी को कुछ समय निकालकर सत्संग और कथा को सुनना चाहिए। कथा के दौरान भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद