{"_id":"6ada0733637c6c11c60fa44f","slug":"video-contract-workers-hope-to-get-their-jobs-back-in-shahjahanpur-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 225 संविदा कर्मियों को दोबारा नौकरी मिलने की जगी उम्मीद, पदाधिकारियों ने सौंपे प्रत्यावेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 225 संविदा कर्मियों को दोबारा नौकरी मिलने की जगी उम्मीद, पदाधिकारियों ने सौंपे प्रत्यावेदन
Mukesh Kumar
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:23 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर पूर्व में हटाए गए संविदा कर्मियों को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए प्रत्यावेदन सौंपे। इस दौरान बरेली मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। दोपहर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले अधिक उम्र और कम अनुभव का हवाला देकर लगभग 225 संविदा कर्मियों को निगम से बाहर कर दिया गया था। अब निगम की ओर से इन कर्मियों को दोबारा रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत सभी संबंधित कर्मियों के प्रत्यावेदन जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में हटाए गए संविदा कर्मियों को दोबारा काम करने का अवसर मिलना चाहिए। इससे उन्हें राहत मिलेगी। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रत्यावेदनों पर विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अनुराग, आकाश मिश्रा, ज्ञान बाबू, सुरजीत और विवेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।