{"_id":"6a0c5bfe824999925805b6b4","slug":"video-cdo-shares-mid-day-meal-with-children-at-school-in-shahjahanpur-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल में समर कैंप का समापन, बच्चों के साथ सीडीओ ने खाया एमडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल में समर कैंप का समापन, बच्चों के साथ सीडीओ ने खाया एमडीएम
शाहजहांपुर के भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में मंगलवार को समर कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को रामायण आधारित फिल्म भी दिखाई गई। कैंप में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने पुरस्कार दिए। समर कैंप के दौरान बच्चों ने रामायण को एलईडी स्क्रीन पर देख। इसके बाद विज्ञान लैब में गतिविधियों में भाग लिया। इस बीच सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके सामने स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने किचन गार्डन, लैब आदि को देखा। इसके बाद कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र यश, कार्तिक, अनामिका, अंशिका, सुहानी, रिया, आर्यन, आयुष, शिवांजे, अन्यया, आरुषि व प्रज्ञा मीना को पुरस्कृत किया। अंत में सीडीओ ने बच्चों के साथ एमडीएम भी ग्रहण किया। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, सहायक अध्यापक दपिंदर कौर भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।