{"_id":"6ab797186b9f0beea002dd52","slug":"video-175-mm-of-rain-in-24-hours-in-shahjahanpur-leaving-paddy-fields-in-ruins-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 24 घंटे में 175 मिमी बारिश से शहर बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 24 घंटे में 175 मिमी बारिश से शहर बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल
शाहजहांपुर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले 24 घंटे में 175 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लगातार बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं काम-धंधे भी प्रभावित हुए हैं।
सबसे ज्यादा चिंता किसानों को धान की फसल को लेकर है। लगातार बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई है। खेतों में पानी भरा होने से फसल में फफूंद लगने का खतरा बढ़ गया है। फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई इलाकों में पिछले करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आई है। बिजली गुल होने से लोगों को घरेलू कामकाज के साथ ही पेयजल समेत अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण राहत और बिजली व्यवस्था बहाल करने में भी दिक्कत आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।