{"_id":"6ab50642d588a5621808d29e","slug":"police-arrested-the-young-man-his-wife-cried-at-the-police-station-gate-in-shahjahanpur-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने के गेट पर रोई पत्नी, बोला- दरोगा ने दी एनकाउंटर करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुलिस ने युवक को पकड़ा, थाने के गेट पर रोई पत्नी, बोला- दरोगा ने दी एनकाउंटर करने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां में जेल से छूटने के करीब 15 दिन बाद मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को फिर पकड़ लिया। पुलिस उसे बाइक समेत थाने ले आई। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी मोहिनी अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंच गई। यहां पति के बारे में जानकारी नहीं मिलने पर पत्नी रोने लगी। बाद में थाना परिसर में खड़ी पति की बाइक देखकर बच्ची भी उससे लिपटकर रोने लगी।
मोहिनी ने आरोप लगाया कि करीब पांच माह पहले पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसके पति को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को घर से पति को पकड़ते समय एक दरोगा ने फिर एनकाउंटर करने की धमकी दी। उसने थाने में पुलिस से पति के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन पुलिस ने सौरभ को पकड़े जाने से इनकार किया। इसके बाद वह थाने के गेट पर काफी देर तक रोती-बिलखती रही।
बताया गया है कि सौरभ पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे मंडी स्थित पुलिस चौकी ले जाकर पूछताछ कर रही थी। वहीं, सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि किसी युवक के पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। उन्होंने थाने पर महिला के हंगामा करने की सूचना से भी इनकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।