{"_id":"6ab4b3b3f17af9431d027e5f","slug":"video-vehicle-owners-can-now-challenge-incorrect-challans-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अब गलत चालान कटने पर दे सकते हैं चुनौती, 45 दिन में ऑनलाइन शिकायत का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गलत चालान कटने पर दे सकते हैं चुनौती, 45 दिन में ऑनलाइन शिकायत का मौका
घर पर खड़ा वाहन और चालान कहीं और का, दोपहिया के नंबर पर चार पहिया का चालान या बिना गलती के चालान कटने जैसी शिकायतों के लिए अब वाहन मालिकों को आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने चालान को ऑनलाइन चुनौती देने की सुविधा बुधवार आधी रात से शुरू कर दी है। चालान होने के 45 दिन में घर बैठे नेक्स्ट जेन ई चालान एप में जोड़े गए नए फीचर के जरिये शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। शिकायत का निस्तारण 30 दिन में किया जाएगा।
अब तक चालान को चुनौती देने के लिए वाहन मालिकों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। अधिकारियों के मुताबिक, अगर चालान होने पर वाहन मालिक को कोई शिकायत नहीं है तो 75 दिन में भुगतान करना होगा। चालान को चुनौती देने के बाद यदि फैसला वाहन मालिक के खिलाफ आता है तो उसे चालान जारी होने से चार महीने के भीतर धनराशि जमा करनी होगी या 50 प्रतिशत राशि जमा कर न्यायालय में अपील की जा सकेगी। ऐसा नहीं करने पर वाहन से संबंधित आरटीओ के सभी काम ब्लॉक कर दिए जाएंगे। इससे वाहन के फिटनेस, ट्रांसफर और नवीनीकरण जैसे काम नहीं हो पाएंगे। यही नहीं चुनौती दिए गए चालानों के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण अधिकारी (जीआरओ) तैनात किए गए हैं।
एनआईसी ने नेक्स्ट जेन ई-चालान एप को अपडेट किया है। फिलहाल एनआईसी अधिकारी डाटा माइग्रेशन का काम कर रहे हैं। इससे शुक्रवार तक पुराने चालानों की राशि एप से जमा नहीं हो सकेगी। अगले दो दिन तक पुराना डाटा पोर्टल पर भी नहीं दिखेगा।
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था से चालानों के समयबद्ध निस्तारण के साथ विभाग के राजस्व में भी सुधार होगा। नई व्यवस्था बुधवार आधी रात से लागू हो गई है। डाटा माइग्रेशन के चलते शुक्रवार तक पुराने चालानों का भुगतान एप पर नहीं हो सकेगा।
प्रदेश में वाहनों के ई चालान की पुरानी व्यवस्था बुधवार रात से बंद कर दी गई है। पुरानी व्यवस्था के लंबित काम पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यातायात निदेशालय ने सभी पुलिस अधिकारियों को न्यायालय और लोक अदालत की रसीदें अपलोड करने के निर्देश दिए थे। ये डाटा बुधवार रात फीड कर लिया गया है। अब पुरानी ई चालान व्यवस्था के लंबित आंकड़ों को भी नई व्यवस्था में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया हो रही है। अगर कहीं लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।