{"_id":"6ab48a5c3bb73f078d080968","slug":"video-sabha-sabha-ramajhama-brasata-sa-sahavana-haaa-ayathhaya-ka-masama-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम
रामनगरी अयोध्या में गुरुवार सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं, सुहावने मौसम और रिमझिम बरसात के साथ हुई। देर रात से छाए बादलों ने सुबह 4 बजे के करीब बरसना शुरू कर दिया, जिससे पूरे शहर का मौसम एकदम बदल गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सुबह 4 बजे शुरू हुई बरसात में सड़कों पर सन्नाटा रहा, लेकिन जो लोग काम पर निकले थे, वे भीगते हुए नजर आए। रामनगरी में सबसे ज्यादा असर रामपथ और धर्मपथ पर देखा गया। सुबह-सुबह हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु अचानक हुई बारिश में भीग गए। कई श्रद्धालु खुद को भीगने से बचाने के लिए श्रीराम मंदिर के यात्री सुविधा केंद्र के गेट और दुकानों के टीन शेड के नीचे छिपते नजर आए। कुछ श्रद्धालु तो बारिश में भीगते हुए ही जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे।
दूसरी ओर, स्कूली बच्चों के लिए यह सुबह थोड़ी परेशानी भरी रही। सुबह 7 बजे जब स्कूलों का समय हुआ, तब भी हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे अपने अभिभावकों के साथ छाता और रेनकोट पहनकर भीगते हुए स्कूल जाते दिखे। कई जगहों पर जलभराव के कारण अभिभावकों को बच्चों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। नगर निगम ने नालों की सफाई के दावे किए थे, लेकिन पहली ही बारिश में कई निचले इलाकों में पानी भर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।