{"_id":"6a96cb7969e39d27c5066b2b","slug":"negligence-persists-at-the-government-medical-college-in-lakhimpur-kheri-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, फिर भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बरती जा रही लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, फिर भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में बरती जा रही लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:26 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले में तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद भी स्वास्थ्य इकाइयों पर बचाव के इंतजाम प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मरीजों के साथ चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी बिना मास्क के नजर आए। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
जिले के तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज लखनऊ के हैं। उसके बाद भी स्वास्थ्य इकाईयों व राजकीय मेडिकल कॉलेज में सबक नहीं लिया गया। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की पहचान और संक्रमण से बचाव के लिए बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की अलग लाइन या स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। सामान्य मरीजों के साथ ही ऐसे मरीजों के आने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
जागरूकता की कमी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य इकाइयों पर अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत सीएचसी स्तर पर तैयारियां कागजों तक सीमित दिखाई दे रही हैं। मरीजों और तीमारदारों में भी संक्रमण को लेकर जागरूकता की कमी नजर आई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू के अलर्ट को देखते हुए दस बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। मरीजों को मास्क लगाने और जागरूक करने के लिए बराबर जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।