{"_id":"6a941d980e48b92731040961","slug":"free-travel-on-roadways-buses-launched-for-women-over-60-year-old-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का रोडवेज बसों में मुफ्त सफर शुरू, मुख्यमंत्री का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का रोडवेज बसों में मुफ्त सफर शुरू, मुख्यमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:40 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में परिवहन निगम की बसों में रविवार से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना के तहत मुफ्त सफर शुरू हो गया। पहले दिन कई बुजुर्ग महिलाओं ने योजना का लाभ उठाकर रोडवेज बसों में यात्रा की। परिचालकों ने महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन उनसे किराया नहीं लिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वातानुकूलित बसों में भी सफर फ्री की मांग की।
जिले में परिवहन निगम के बेड़े में 147 सरकारी और 79 अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। अभी तक सभी यात्रियों से नियमानुसार किराया लिया जाता था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। रविवार से इसकी शुरुआत बसों में कर दी गई। पहले दिन तमाम बुजुर्ग महिलाओं ने फ्री में सफर किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। दूसरी ओर एआरएम अरुण कुमार ने रोडवेज बसों में पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं को योजना की जानकारी दी और मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। सिविल लाइंस की वंदना गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय है। सावधारण बसों की तरह वातानुकूलित बसों में भी महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।