{"_id":"6ae4e77c3da6264a8c0e39bb","slug":"video-three-sub-inspectors-promoted-to-inspectors-sp-affixes-stars-onto-their-shoulders-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: तीन उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई
संतकबीरनगर जिले में तैनात तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में तीनों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। पदोन्नति पाने वालों में धनघटा थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव और राजेश कुमार दूबे तथा महुली थाने के उपनिरीक्षक परवेज अहमद शामिल हैं। एसपी ने उनकी पदोन्नति को परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिणाम बताते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी ईमानदारी और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।