उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर हाथी पहाड़ के शीर्ष चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।। हादसे में पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर दो बजे ज्योतिर्मठ के चांई गांव और लामबगड़ के बीच हुआ।
चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई छह लोगों की जान
डॉ. गौरव प्रजापति, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:05 AM IST
सार
ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरते समय अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हेलीकॉप्टर की लोकेशन ट्रेस होनी बंद हो गई। बाद में सामने आया कि हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। हादसे में पायलट समेत छह लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन