{"_id":"6ae494acc93b1de3de0619f5","slug":"video-preparations-underway-to-equip-gurugram-municipal-corporation-employees-with-mobile-phones-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नगर निगम के कर्मचारियों को अब हर समय ऑन रखना होगा मोबाइल, 32.72 लाख से खरीदे जाएंगे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नगर निगम के कर्मचारियों को अब हर समय ऑन रखना होगा मोबाइल, 32.72 लाख से खरीदे जाएंगे फोन
गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारी अब मोबाइल फोन बंद कर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकेंगे। शहरवासियों की ओर से नगर निगम के एप पर दर्ज कराई जाने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए निगम कर्मचारियों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 32 लाख 72 हजार रुपये की लागत से मोबाइल फोन खरीदे जाएंगे। मोबाइल मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में रहकर शिकायतों पर नजर रखनी होगी और उनके समाधान की कार्रवाई भी तत्काल करनी होगी।
नगर निगम में अक्सर शिकायतों के समाधान में देरी और अधिकारियों-कर्मचारियों तक सूचना नहीं पहुंचने की समस्या सामने आती है। कई बार एप पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद उसका समाधान समय पर नहीं हो पाता। ऐसे में निगम की योजना कर्मचारियों को तकनीक से जोड़कर जवाबदेही बढ़ाने की है। मोबाइल फोन के माध्यम से कर्मचारी एप पर आने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्हें शिकायत से संबंधित स्थान पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने और कार्रवाई की जानकारी अपडेट करने में भी आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।