Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Union Health Minister JP Nadda arrived in Durg, participated in the padayatra of 'Save Democracy, Anarchy Hata
{"_id":"6ae490e3190eba83c60d754d","slug":"union-health-minister-jp-nadda-arrived-in-durg-participated-in-the-padayatra-of-save-democracy-anarchy-hatao-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4888358-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में जेपी नड्डा की पदयात्रा: बोले- घुसपैठियों के सहारे सरकार चलाना चाहता है विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में जेपी नड्डा की पदयात्रा: बोले- घुसपैठियों के सहारे सरकार चलाना चाहता है विपक्ष
दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को दुर्ग में पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। महेश कॉलोनी में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महेश कॉलोनी से गंजपारा तक करीब एक किलोमीटर की पदयात्रा निकाली।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेंद्र यादव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को अराजकता से बचाने की जरूरत है। विपक्षी दल लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन ये वही लोग हैं जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया था।
नड्डा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भारतीय नागरिकों के वोट के आधार पर सरकार नहीं चलाना चाहते, बल्कि घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की रक्षा करना जरूरी है।
सभा के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। यह पदयात्रा महेश कॉलोनी से शुरू होकर करीब एक किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गंजपारा में संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।