फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   28 CHOs found absent during inspection; their pay will be deducted.

Sant Kabir Nagar News: जांच में 28 सीएचओ मिलीं अनुपस्थित, कटेगा वेतन

Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
28 CHOs found absent during inspection; their pay will be deducted.
जन आरोग्य मंदिर की जांच करते टीम के सदस्य बीपीएम अभय त्रिपाठी-स्रोत स्वास्थ्य विभाग
संतकबीरनगर। सीएचओ के हड़ताल पर रोक लगाने के लिए शासन ने सभी जन आरोग्य मंदिरों की जांच कराई। सीएमओ के जरिये गठित टीमों ने जांच की तो 28 सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हालांकि निरीक्षण में 114 सीएचओ उपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

जन आरोग्य मंदिरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) 20 दिन से हड़ताल पर थीं, जिससे इन केंद्रों पर आने वाले मरीज परेशान थे। बुधवार को सीएचओ की हड़ताल लखनऊ में समाप्त हो गई थी और सभी सीएचओ को कार्यस्थल पर जाने का निर्देश दिया गया था ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने जन आरोग्य मंदिरों की जांच का निर्देश दिया। सीएमओ ने हर सीएचसी और जिला स्तर पर टीम गठित की। करीब 20 टीमों ने जिले के जन आरोग्य मंदिरों की जांच की। इसमें 28 सीएचओ अनुपस्थित पाई गईं। जबकि 114 सीएचओ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पांच सीएचओ मैटरनिटी लीव पर रहीं। स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच के चलते जन आरोग्य मंदिरों पर हड़कंप मच गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी, जिसके बाद सीएमओ ने अनुपस्थित सीएचओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और निरीक्षण के समय अनुपस्थिति रहने पर वेतन काटने का निर्देश दिया।
सीएचओ के काम पर लौटने से मरीजों को राहत मिली है। हल्की बीमारियों का इलाज उन्हें पास के ही केंद्र पर मिल गया। अभी तक मरीज हड़ताल की वजह से परेशान और सीएचसी व जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने को मजबूर थे।


------------
शासन के निर्देश पर यह निरीक्षण हुआ है। टीमों ने अपनी रिपोर्ट दी है, जिसमें 28 सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। उन सभी को नोटिस जारी किया गया है और एक दिन का वेतन काटा गया है। सभी सीएचओ जन आरोग्य मंदिरों पर उपस्थित रहें और कार्य करें।
-डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed