{"_id":"6a8f208c93b33ab56e0feb4d","slug":"video-eid-milad-un-nabi-celebrated-with-devotion-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों, चौराहों-कस्बों में जुलूस-ए मोहम्मदी निकालकर लोगों ने मनाई पैगंबरे इस्लाम के जन्म की खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/ सेमरियावां। ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को जिले मेें अकीदत के साथ मनाया गया। जिले के कई गांवों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी और गरीबों को भोजन कराया।
खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, पठान टोला, विधियानी, बंजरिया से जुलूस निकाला गया। यह शहर भ्रमण करते हुए वापस अपने स्थान पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और जुलूस में लोग या रसूलल्लाह के नारे भी लगाते रहे। जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अंत में मदरसों में पहुंचकर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई।
सेमरियावां में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे उत्साह व अकीदत के साथ मनाया गया। लोगों ने जुलूस-ए मोहम्मदी निकाल कर पैग़म्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशियां मनाई। इस दौरान दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों द्वारा दर्जनों ग्राम पंचायतों से होकर जुलूस ए मोहम्मदी ऐहतराम व अकीदत के साथ निकाला गया। नारे तकबीर व नारे रिसालत की सदाएं गूंजती रहीं। हर तरफ जुलूसे मोहम्मदी की धूम रही। अकीदत मंद हजरात मोहम्मद साहब की शान में नाते-ए-पाक पढ़ रहे थे। इसके साथ ही मिठाइयां खिला कर और पैग़म्बरे इस्लाम की रुह पर दरुद व सलाम पढ़कर अकीदत का इजहार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।