{"_id":"6928610f1861bd9ac50b0b0b","slug":"video-politics-is-going-on-in-the-country-and-the-state-regarding-mosques-mp-burq-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश में मस्जिदों को लेकर राजनीति चल रही है: सांसद बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश में मस्जिदों को लेकर राजनीति चल रही है: सांसद बर्क
हमारे देश और प्रदेश में धार्मिक स्थल खासतौर पर मस्जिदों को लेकर जो राजनीति चल रही है, वह नहीं होनी चाहिए। जहां तक मस्जिद निर्माण की बात है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मस्जिद अल्लाह का घर है। यह हमारा मजहबी अधिकार भी है और संवैधानिक अधिकार भी है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बंगाल में बाबरी नाम से मस्जिद बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें बुलाया तो गया नहीं है। यदि निमंत्रण मिलता है तो सोचा जाएगा। फिलहाल किसी ने हमें निमंत्रण तो दिया नहीं है। आगे एक दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि मस्जिद बनाने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मुसलमानों को भी संवैधानिक अधिकार हैं। हिंदू और इसाई भी अपने अपने तरीके से अपने धर्म को मानते हैं। अयोध्या में पीएम द्वारा धर्म ध्वजा फहराने के सवाल पर कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है और संविधान से चलता है। धार्मिक देश नहीं है। पीएम और दूसरे बड़े नेताओं को भी एक वर्ग के लिए काम नहीं करना चाहिए। पूरे देश के लिए काम करना चाहिए। पीएम को देश के सभी धर्मों का ख्याल रखना चाहिए। किसी एक वर्ग को खुश करने से राजनीति तो हो सकती है लेकिन देश का भला नहीं हो सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।