Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers up in arms over unresolved issues; announce protest

Sambhal News: समस्याओं के समाधान के लिए भड़के शिक्षक, आंदोलन का एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teachers up in arms over unresolved issues; announce protest
बहजोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य शिक्षक 18 नवंबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान और पुरानी पेंशन बहाली सहित 10 प्रमुख मांगों को लेकर किया जाएगा। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बहजोई में आयोजित संगठन की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार अरोरा ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इससे शिक्षक समुदाय परेशान है। अरोरा ने जोर दिया कि शिक्षकों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन

बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की भी मांग की गई। शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का बार-बार सत्यापन बंद करने पर जोर दिया गया। यह भी कहा गया कि जांच केवल शिकायत मिलने पर ही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की गई। शिक्षकों ने 30 जून 2027 तक गैर-टीईटी शिक्षकों को पदोन्नति में राहत देने की बात भी उठाई। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने पर भी जोर दिया गया।

वेतन, एरियर और अन्य मुद्दे उठाए
शिक्षकों को समय से वेतन, एरियर और बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है। वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने पर भी जोर दिया गया। सेवा संबंधी लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान अजीत राघव, विनोद कुमार, मधुर कुमार, अतुल शंकर चौधरी, वंदना वार्ष्णेय, राजकुमार रस्तोगी, हरीश भारती, प्रतिमा गोस्वामी, छन्नू कुमार, रामप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, दीपक गोस्वामी, अरमान खान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed