फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motorcyclist and two-year-old child killed after being hit by a container truck.

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो वर्षीय मासूम की मौत

Mon, 03 Aug 2026 09:28 PM IST
Amit Sharma अमित शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:28 PM IST
Motorcyclist and two-year-old child killed after being hit by a container truck.
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो वर्षीय मासूम की मौत चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइप लाइन के निकट शनिवार की दोपहर दो बजे करीब कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सौरभ (19) गांव अटवा थाना कुढ़फतेहगढ़ और दो वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। जबकि महिला और डेढ़ माह की बच्ची बाल-बाल बचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर कब्जे में कर लिया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ विवेक जावला ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। गांव अटवा निवासी सौरभ शनिवार की दोपहर दो बजे करीब पड़ोस की महिला सीमा और उसके दो बच्चे दो वर्षीय कार्तिक व डेढ़ माह की बेटी के साथ चंदौसी दवा दिलवाने चंदौसी आ रहे थे। बच्ची की तबीयत खराब थी। थाना क्षेत्र के ही गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइप लाइन के पास पहुंचे ही थे। उसी समय चंदौसी की ओर से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। सिर पर पहिया उतरने पर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा और डेढ़ माह की मासूम बच्ची बाल-बाल बची। सूचना पाकर परिजन और थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ विवेक जावला भी पहुंच गए। पुलिस सौरभ व कार्तिक को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में कर लिया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। हादसा देख अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक घायल चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ के गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच कंटेनर की टक्कर से मासूम समेत दो लोगों की मौत की घटना देख कर पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दुर्गेश निवासी अर्जुनपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ चंदौसी। हादसे में युवक सौरभ और दो वर्षीय कार्तिक की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सीएचसी पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। सौरभ की मां जगवती रो-रोकर बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि सौरभ चार बहनों और तीन भाईयों में तीन बहनों से छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता तोताराम खेती किसानी पर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। पुत्र की मौत की खबर सुन कर पिता सुधबुध खो बैठे। वहीं मासूम कार्तिक दो बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन अनन्या से छोटा और डेढ़ माह की बहन से बड़ा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंटेनर कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विवेक जावला, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Brij Bhushan Verdict: बरी होने पर विनेश फोगाट नाराज, हाईकोर्ट में अपील करेंगी महिला पहलवान

मौत का लाइव वीडियो: स्कूल में घुसकर शिक्षिका संध्या की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

03 Aug 2026

कांवड़ में 101 लीटर गंगाजल लेकर काशी रवाना हुए सात दोस्त

03 Aug 2026

Video: एक बार फिर से चर्चाओं में आया कसमंडी विवादित ढांचा, सावन पर जल चढ़ाने की कोशिश

03 Aug 2026

Video: रायबरेली में ई-रिक्शा से टकराया ट्रक, एक युवक की मौत पांच लोग घायल

03 Aug 2026
विज्ञापन

हाथरस पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

03 Aug 2026

Independence Day 2026: सिरमौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, चौगान मैदान में होगा जिला स्तरीय आयोजन

03 Aug 2026
विज्ञापन

Video: नवनिर्वाचित पंचायत समिति बंगाणा की पहली बैठक आयोजित, विकास कार्यों पर रहा विशेष फोकस

03 Aug 2026

Video: रोटा से नरेली तक संपर्क मार्ग की हालत में होगा सुधार, देई पंचायत की ग्राम सभा में हुई चर्चा

Video: लडभड़ोल महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

03 Aug 2026

श्रावण के पहले सोमवार को गभाना में श्री सिद्धनाथ भुमिया बाबा आश्रम पर जलाभिषेक

03 Aug 2026

सावन के पहले सोमवार का अद्भुत संगम, काशी में आस्था और मृत्यु का अलौकिक दृश्य;video

03 Aug 2026

यादव महासभा ने लगातार 10वें साल किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक ;video

03 Aug 2026

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका;VIDEO

03 Aug 2026

सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार;VIDEO

03 Aug 2026

श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में घुसी, दो की मौत; तीन घायल;VIDEO

03 Aug 2026

लखनऊ में बच्चे की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग लेकर ग्रामीणों ने थाना घेरा

03 Aug 2026

लखनऊ में बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था की डगर, बुद्धेश्वर महादेव में उमड़ा जनसैलाब

03 Aug 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 975 कर्मियों के भुगतान की मांग

गन्नौर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, सड़क-नालियों के निर्माण की मांग

03 Aug 2026

महेंद्रगढ़ जिला में टाटा पावर हाईटेंशन लाइन के लिए 13 गांवों का बाजार दर तय

हांसी: नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमले से कर्मचारियों में रोष, गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुवार को हड़ताल और धरना

03 Aug 2026

HPU Fee Hike Protest: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की आक्रोश रैली, फैसला वापस लेने की मांग

03 Aug 2026

Video: सावन का तीसरे सोमवार को लडभड़ोल के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी मोगा की सूरत, कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर

फरीदकोट में रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन, बस स्टैंड पर सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस ने तीन किलो 540 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल व कारतूस के साथ आरोपी किया काबू

03 Aug 2026

Video: नशा मुक्त भारत अभियान में अंब में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

03 Aug 2026

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल

03 Aug 2026

इटावा: सावन के पहले सोमवार पर केदारेश्वर मंदिर में विशेष हवन-पूजन

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed