{"_id":"6b0450e5a5aefc3ed70c2e91","slug":"video-in-the-speech-competition-nausheen-stood-first-purnima-second-and-gauri-gaur-third-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में नौशीन प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और गौरी गौर तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में नौशीन प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और गौरी गौर तृतीय
Vimal Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:12 PM IST
Link Copied
एसएम कॉलेज में सोमवार को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नौशीन शान ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय और गौरी गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों और देश को नशामुक्त बनाने के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ बाल कल्याण समिति की सदस्य नूतन चौधरी, एनएसएस कोऑर्डिनेटर, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, मोहित वार्ष्णेय और शिक्षकों ने संयुक्त तौर पर किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी एवं मेरा युवा भारत की ओर से सभी युवाओं को नशे के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विशेष पांडे ने किया। विकास कुमार, जोगिंदर सिंह, उन्नति चौधरी और विवेक कुमार का विशेष योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।