Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Punjab Congress in-charge Sachin Pilot arrives in Amritsar, takes aim at the Mann government
{"_id":"6b03f5091c03a525f4082dcd","slug":"video-punjab-congress-in-charge-sachin-pilot-arrives-in-amritsar-takes-aim-at-the-mann-government-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे अमृतसर, मान सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे अमृतसर, मान सरकार पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। पायलट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल हास्य और हल्की-फुल्की टिप्पणियां की हैं, जबकि प्रदेश के गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की आवश्यकता थी।
उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती और बेहद संवेदनशील राज्य है, जहां जिम्मेदार और गंभीर सरकार की जरूरत है। पायलट ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के लोगों को बेहतर विकल्प दे सकती है।
पायलट ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के संभावित गठबंधन पर भी सवाल उठाते हुए इसे अवसरवादिता बताया। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों के कारण दोनों दलों का गठबंधन टूटा था, क्या वे अब समाप्त हो गए हैं।
कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और उम्मीदवारों का चयन योग्यता, जन प्रतिक्रिया तथा जीतने की क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।