{"_id":"6a5f89440b2fd236350bbd2d","slug":"video-bku-tikait-tractor-march-one-lane-of-the-highway-occupied-for-three-hours-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू टिकैत का ट्रैक्टर मार्च, हाईवे की एक लेन पर रहा तीन घंटे कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू टिकैत का ट्रैक्टर मार्च, हाईवे की एक लेन पर रहा तीन घंटे कब्जा
बहजोई में भारतीय किसान यूनियन, टिकैत ने मंगलवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इन मांगों में अमेरिका डील रद्द करना, खाद व बिजली के मुद्दे प्रमुख रहे। किसानों ने मंडी समिति से कलक्ट्रेट तक ट्रैक्टर मार्च निकाला और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले तीन घंटे तक हाईवे की एक लेन पर किसानों का कब्जा रहा। ज्ञापन दिए जाने के बाद यह धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका। यह प्रदर्शन सुबह करीब 11 बजे अनाज मंडी समिति परिसर में किसानों के एकत्र होने से शुरू हुआ। भाकियू टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां जमा हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर मार्च बबराला रोड स्थित मंडी समिति से आगे बढ़ा। इसका नेतृत्व संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव और जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने किया। डीजे के साथ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों पर सवार किसान मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट की ओर बढ़ते गए। करीब ढाई बजे सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी दफ्तर के गेट के बाहर हाईवे की एक लेन पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान हाईवे की एक लेन पर करीब तीन घंटे तक किसानों का कब्जा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।