फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Conclusion of the Dashalakshan Vidhan with the observance of the virtue of supreme celibacy (Uttam Brahmacharya).

Sambhal News: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ दशलक्षण विधान का समापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Dashalakshan Vidhan with the observance of the virtue of supreme celibacy (Uttam Brahmacharya).
बहजोई। श्रीदिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई। इस दौरान दशलक्षण महामंडल विधान का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन

भगवान वासपूज्य जी का मोक्षकल्याणक भी मनाया गया। विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए हवन में विशेष आहुतियां दी गईं। श्रीदिगंबर जैन सभा के महामंत्री संभव जैन ने बताया कि उत्तम ब्रह्मचर्य दसवां और अंतिम धर्म है। इसका आध्यात्मिक अर्थ विषय-वासनाओं से निवृत्त होकर अपने शुद्ध आत्मस्वरूप में रमण करना है।
विज्ञापन

सुबह श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा में संजय छुट्टन जैन, संभव जैन, मोहित जैन व अंशुल जैन ने पुण्यार्जन किया। विद्वान चंद्रकुमार जैन शास्त्री ने कहा कि विषय-वासनाओं से दूर रहकर संयम और आत्मचिंतन ही ब्रह्मचर्य धर्म की सार्थक आराधना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैनत्व प्रश्नपत्र प्रतियोगिता हुई। विधान के दौरान प्राची, साक्षी, कविशा, पाखी, प्रियल, अनन्या, विधि व यशवी जैन अष्टकुमारी बनीं। अक्षरा व विदुशी जैन को राजकुमारी बनने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम में संरक्षक राजेंद्र जैन व अध्यक्ष सुनील कुमार जैन समेत मनोज कुमार, प्रेरक जैन, राहुल, वंदना, राशि, स्वाति, पारूल, शिखा व आकांक्षा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed