{"_id":"6ab6de8eba4ed629ae005175","slug":"the-wind-of-songs-blew-in-the-singing-competition-sambhal-news-c-204-1-chn1001-133115-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गायन प्रतियोगिता में बही गीतों की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गायन प्रतियोगिता में बही गीतों की बयार
विज्ञापन
चंदौसी। मेला गणेश चौथ-2026 के मेला ग्राउंड स्थित श्री भूपाल रंगमंच पर यशोदा नंदन की स्मृति में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागियों ने शानदार गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतिभागियों ने सदाबहार गीतों की शृंखला से वातावरण को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश खिलाड़ी एवं पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दिव्या दत्ता, पवन कुमार एवं अरविंद शर्मा रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की गायन प्रतिभा, सुर एवं प्रस्तुति के आधार पर प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।
संयुक्त संचालन प्रभात कृष्णा एवं सर्वेश चीनी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अजीत कुमार, राजेश पाल एवं अनमोल पाल का विशेष योगदान रहा। दीपेश गुप्ता, पुनीत चौधरी, डॉ. टीएस. पाल एवं सतीश आर्य ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर श्री भूपाल गणेश मंदिर ट्रस्ट एवं श्री गणेश मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, एड. लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार, मेजर शशिकांत गुप्ता, शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।