{"_id":"6a9bdd8cc3d75428120cf162","slug":"video-saharanpur-two-cousins-killed-after-speeding-dumper-hits-their-bike-near-kalsia-crossing-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत; पहियों के नीचे आने से मौके पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत; पहियों के नीचे आने से मौके पर गई जान
सहारनपुर जनपद में कलसिया चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बुबका निवासी आशू (22) और अमित (35) के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों चचेरे भाई बाइक से परचून का सामान लेने के लिए कलसिया आए थे। चौराहे के पास सहारनपुर की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था आशू
आशू तीन भाइयों में सबसे छोटा था और सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। वहीं अमित मजदूरी करता था। अमित शादीशुदा था और उसका चार वर्षीय बेटा है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।