{"_id":"6aa852b81a2f24672605cdd7","slug":"the-city-was-jammed-on-the-first-day-of-the-week-vehicles-were-seen-crawling-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-183706-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सप्ताह के पहले दिन जाम हुआ शहर, रेंगते नजर आए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सप्ताह के पहले दिन जाम हुआ शहर, रेंगते नजर आए वाहन
विज्ञापन
सहारनपुर। सप्ताह के पहले ही दिन शहर की सभी प्रमुख सड़कें जाम रहीं। वाहन रेंगते नजर आए। कुछ जगहों पर एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी दिखीं।
साेमवार की पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से ही शहर में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी। दिल्ली रोड पर सिविल लाइंस पुलिस चौकी से कलक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा को होते हुए कोर्ट रोड पुल तक जाम लगा रहा। इसी प्रकार सदर कोतवाली मार्ग पर भी वाहन जाम में फंसे नजर आए। घंटाघर से निकलने वाली पांचों सड़कों पर वाहन जाम में फंसे नजर आए। सबसे अधिक भीड़ नेहरू मार्केट से आने वाले मार्ग, देहरादून रोड और अंबाला रोड पर रही।
यहां लोगों को 300 मीटर की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट तक लग गए। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साप्ताहिक अवकाश के अगले दिन अक्सर जाम की स्थिति बनती है, लेकिन इस सोमवार स्थिति ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन
-- -- --
एक दिन के अवकाश के बाद लोगों के काम बढ़ जाते हैं, जिसकी वजह से अधिक संख्या में लोग बाजार में निकलते हैं। इसी वजह से कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। सोमवार को जाम के बावजूद लोगों को अधिक समस्या नहीं होने दी गई।
-शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात